Punjab Update: अमृतपाल सिंह के आगे झुका प्रशासन, लवप्रीत तूफान जेल से रिहा।।

 Punjab Update: अमृतपाल सिंह के आगे झुका प्रशासन, लवप्रीत तूफान जेल से रिहा।    

     






  पंजाब में अमृतपाल सिंह के विरोध पर उनके साथी लवप्रीत तूफान को जेल से रिहा कर दिया गया, श्री हरि मंदिर साहिब में माथा टेकने गया लवप्रीत तूफान।।

                         वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने ख़ालिस्तान को लेकर अपनी सोच को स्पष्ट किया, अमृतपाल सिंह ने कहा 'खालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं यह एक विचारधारा है।

                  अब पूरे मामले पर एक नजर दौड़ाते हैं सीन था अजनाला जिला अमृतसर (पंजाब) का पुलिस थाना यहां पर लवप्रीत तूफान को एक व्यक्ति के अपहरण और बुरी तरीके से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया इस गिरफ्तारी के बाद हजारों की संख्या में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने थाने का घेराव किया और मौके पर अमृतपाल सिंह भी पहुंच गया एसएसपी सतेंदर सिंह के साथ मीटिंग हुई और अमृतपाल सिंह ने लवप्रीत तूफान को छोड़ने का अल्टीमेट दे दिया। अमृतपाल सिंह ने कहा 'कि एफ आई आर राजनीति मकसद से की गई है अगर 1 घंटे में लवप्रीत तूफान को नहीं छोड़ा तो उसके बाद जो होगा उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा इसलिए बल का यह प्रयोग जरूरी था' करीब आधे घंटे तक भीड़ और पुलिस के बीच झड़प होती रही पुलिस को धमकी दी गई नतीजा यह हुआ पुलिस लवप्रीत तूफान को छोड़ने के लिए राजी हो गई


 इस मामले की शुरुआत अमृतपाल सिंह और 25 लोगों पर मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज हुआ जिसमें सिक्ख उपदेशक वरिन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि एक वीडियो वायरल होने के मामले में जिसमें झूठा प्रचार करने का आरोप अमृतपाल पर लगाया गया है उसके साथ मारपीट की गई उसका अपहरण हुआ आरोपियों में लवप्रीत तूफान भी शामिल था लवप्रीत तूफान के गिरफ्तार होने के साथ ही अमृतपाल ने साथियों के साथ थाने पर धावा बोल दिया। अमृतपाल खुद को संत जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुआई मानता है वारिस पंजाब दी के पहले प्रमुख दीप सिद्धू के परिवार वालों का मानना है कि खालिस्तान के मुद्दे पर अमृतपाल सिंह युवाओं को गुमराह कर रहा है 

                                लवप्रीत तूफान के रिहा होने के बाद वारिस पंजाब दे संगठन के बाकी साथियों के साथ बोले सो निहाल के जयकारे लगाए गए। उसके बाद सभी संगठन के लोग स्वर्ण मंदिर अमृतसर माथा टेकने के लिए गए। यहां पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। लवप्रीत तूफान ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।

                             इससे पहले एसएसपी ने कहा था कि लवप्रीत तूफान ने सबूत पेश किए कि वह मौके पर मौजूद नहीं था हमने इसे कोर्ट में जमा कर दिया है अमृतपाल सिंह के साथी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा अमृतपाल निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा है वह सिख कौम की लड़ाई लड़ रहा है लवप्रीत तूफान की रिहाई के बाद सभी साथी हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए जाएंगे।

डीजीपी बोले:-पालकी साहिब की आड़ में हमला किया गया ..

     शुक्रवार को डीजीपी गौरव यादव ने इस पूरे मामले में पत्रकारों से बात की। बीजेपी ने कहा कि उन्होने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था और प्राथमिकी रिपोर्ट की सत्यता पर संदेश जताया उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना चाहते हैं।

                      लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान रखते हुए, शांतिपूर्ण विरोध की अनुमति दी गई। एसएसपी अमृतसर ग्रामीण ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि प्रदर्शनकारी यहां रोका जाएगा, रुकेंगे। लेकिन उस दिन पुलिस पर हमला किया गया था धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया था पथराव किया गया था हमला गुरु ग्रंथ साहिब और पालकी साहिब की आड़ में किया गया था जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

                       वही अमृतपाल सिंह ने कहा ख़ालिस्तान के हमारे उद्देश्य को बुराई और वर्जित रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। इसके भू-राजनीतिक लाभ क्या हो सकते हैं यह एक विचारधारा है और विचारधारा कभी मरती नहीं है हम लोग दिल्ली से कुछ नहीं मांग रहे हैं।

एसआईटी करेगी सारे मामले की जांच:

                   संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना वापसी लेने की बात मान ली और आश्वासन दिया कि कार्यकर्ता किसी भी तरह माहौल खराब नहीं करेंगे। पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जत्थेबंदी के कार्यकर्ता लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को शुक्रवार सुबह रिहा कर देगी। मामला रद्द करने व इसकी तहत तक जांच करने के लिए एसआईटी बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बात चीत बढ़िया माहौल में हुई इस दौरान उनके साथ अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के साथ अमृतसर पुलिस के कमिश्नर जसकरण सिंह भी मौजूद रहे।

लवप्रीत को साथ लेकर ही जाएंगे अमृतपाल सिंह का ऐलान:

 अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनके संगठन की पुलिस से बातचीत हो गई है पुलिस ने लवप्रीत सिंह तूफान को शुक्रवार सुबह रिहा करने का भरोसा दिया है यह भी कहा है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी सुबह तक पुलिस लवप्रीत को रिहा कर देगी तो हम वापस चले जाएंगे।

आखिर क्या था पूरा मामला इसके विषय में जानकारी:-

                     17 फरवरी को अमृतपाल सिंह और उसके छह साथियों और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना अजनाला में पुलिस ने वरिंदर सिंह नामक एक युवक के बयान पर मामला दर्ज किया था युवक ने आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने उसका अपहरण किया, मारपीट की और उसके ककारों की बेअदबी की। उसकी धनराशि भी लूट ली इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी, गुरुवार को अमृतपाल सिंह ने पंजाब भर के अपने समर्थकों को थाना अजनाला पहुंचने का आह्वान किया जब पुलिस अमृतपाल सिंह के समर्थकों को थाने की तरफ बढ़ने से रोका तो लाठियों ,तलवारों, राइफलों, भालों से लैस होकर आए लोगों ने बैरिकेड तोड़ डाले ।वह पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झड़प करते हुए थाना परिसर में घुस गए इसी दौरान अमृतपाल सिंह के गांव जल्लू खेड़ा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप वाली गाड़ी थाने पहुंच गई ,पुलिस का कहना है कि अमृतपाल पावन स्वरूप वाली गाड़ी साथ लेकर आया था। हमने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप की मर्यादा को मुख्य रख कोई सख्त कार्रवाई नहीं की यहां बताना उल्लेखनीय रहेगा। पटियाला हिंसा, पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला, शिवसेना नेता सुधीर सूरी वह डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या जैसी घटनाओं से पंजाब की कानून व्यवस्था पहले ही सवालों के घेरे में है।     

                                                                                      जय हिन्द 🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

मोदी जी इस बार शायद मुश्किल है। (एक रिपोर्ट)