'यूपी में का बा' गर्ल नेहा सिंह राठौड़ के पति ने दिया, दृष्टि आई ए एस की नौकरी से इस्तीफा।।

यूपी में का बा' गर्ल नेहा सिंह राठौड़ के पति ने दिया, दृष्टि आई ए एस की नौकरी से इस्तीफा।

   योगी आदित्यनाथ की सरकार पर गाना गाकर तंज कसने वाली नेहा सिंह राठौर के पति ने दृष्टि आई ए एस की जॉब से मांगने पर इस्तीफा दे दिया। बताया जाता है यूपी पुलिस के द्वारा नेहा सिंह राठौर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। और उसके बाद उसके पति को दृष्टि आई ए एस से इस्तीफा देने के लिए कहा गया।

जानते हैं क्या है पूरा मामला:-

               कानपुर देहात यहां पर दो महिलाओं की मृत्यु अग्निकांड में हो गई थी, इन दो महिलाओं की हत्या को लेकर नेहा सिंह राठौड़ ने 'यूपी में का बा' पार्ट-2 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस गाने से यूपी की योगी सरकार पर हमला किया गया।

                 जिसके बाद पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेज, 7 सवालों के जवाब मांगे । यूपी के नोटिस के बाद सिंगर के खिलाफ 6 शिकायतें कानपुर देहात में दर्ज की गई। इन शिकायतों में नेहा सिंह राठौर पर लोक शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए, मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। अभी यह सब चल ही रहा था।

पति की गई नौकरी, खुद हो गई बीमार:-

      इसी बीच नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह को एक मशहूर आई ए एस कोचिंग संस्थान दृष्टि से निकालने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है 'यूपी में का बा' गाने के कारण हिमांशु सिंह को नौकरी से निकाला जा रहा है दृष्टि कोचिंग सेंटर ने हिमांशु सिंह को इस्तीफा देने को कहा इस पूरे घटनाक्रम से नेहा सिंह तनाव में आ गई और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे एंग्जाइटी अटैक आने की वजह से अस्पताल में ड्रीप चढ़वानी पड़ी। डॉक्टर ने तनाव लेने से मना किया।

हिमांशु सिंह ने नौकरी जाने पर क्या कहा:-

                  सोशल मीडिया पर नौकरी से निकाले जाने के दावों पर नेहा सिंह के पति ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि 'यह बात तथ्यात्मक रूप से एकदम सही है कि मुझसे दृष्टि संस्थान की तरफ से 2 दिन पहले इस्तीफा मांगा गया था और मैंने कल अपना इस्तीफा दे दिया पर इस बात का नेहा को नोटिस दिए जाने से शायद ही कोई संबंध हो एक अध्यापक और एंप्लायर के रूप में विकास दिव्यकीर्ति सर का व्यवहार मेरे प्रति हमेशा स्नेहपूर्ण रहा है, और मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि मेरे इस्तीफे का मुद्दा बनाकर उनकी छवि धूमिल की जाए।

नेहा सिंह राठौर ने ट्विटर पर की पोस्ट:

  नेहा सिंह राठौर ने अस्पताल में ड्रिप चढ़वाते हुए एक ट्वीट किया है और उन्होंने लिखा डॉक्टर ने मुझे स्ट्रेस लेने से मना किया है नेहा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए कहा कि अचानक से जीवन में हुए इस घटनाक्रम के चलते वे तनाव में आ गई और उन्हें एंग्जाइटी अटैक आ गया।

                  'यूपी में का बा' पार्ट-2 वीडियो के वायरल होने पर बाद यूपी पुलिस हरकत में आई। 22 फरवरी को सात सवाल करते हुए नेहा सिंह राठौर को नोटिस थमा दिया।

                  इसी के साथ बीजेपी पर फिर से आरोप सोशल मीडिया पर लग रहा है कि लोकतंत्र में उनकी कमी निकालने वाले के साथ अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सामने वाले को दवाब में लाना पुरानी आदत है।

                                                   जय हिन्द 😍


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

मोदी जी इस बार शायद मुश्किल है। (एक रिपोर्ट)