माफिया मुख्तियार अंसारी का निधन आज का इंसाफ।

 







     बाहुबली माफिया मुख्तियार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में उल्टी और बेहोशी की हालत में लाया गया। ऐसी रिटर्न में एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर मेडिकल कॉलेज की तरफ से वायरल हो रही है कुछ दिन पहले खाने में धीमा जहर देने की शिकायत माफिया  मुख्तियार अंसारी ने की थी। बाद में जांच रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। परंतु जिस तरह उनकी मृत्यु हुई और मेडिकल कॉलेज ने जो पहला कारण लिखकर दिया उल्टी और बेहोशी यह बात प्रथम दृष्टि में उनके द्वारा लगाए गए आप को सही साबित कर रही है। उनके बेटे ने कोर्ट से इंसाफ लेने की बात कही शायद उसको भी लग रहा कि प्रशासन लीपा पोती का काम करेगा।

       मुख्तियार अंसारी की मौत पर क्या उनको मिल पाएगा समर्थन निष्पक्ष हो पाएगी उनकी मौत के कारणों की जांच यह सवाल खड़ा हो गया है।            



         यहां पर यह कहना गलत नहीं होगा कि देश बदल रहा है क्योंकि उसकी मौत पर एक विचारधारा के लोग खुश हैं और साथ में सोशल मीडिया पर कभी मुख्तियार अंसारी के द्वारा कहे गए शब्द 'अपने विधायक की चुटिया' का जिक्र चल रहा है यानी कि एक तब का मुख्तियार अंसारी का खात्मा चाहता था और वही  तबका उनकी मृत्यु से खुश है। मुख्तियार अंसारी की मृत्यु पर कृष्ण नंद राय की पत्नी व पुत्र ने इसे परमात्मा का इंसाफ बताया उन्होंने कहा रमजान के पवित्र महीने में मुख्तियार अंसारी की मृत्यु यह दर्शाती है कि अल्लाह भी इंसाफ चाहता था।

         प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली है मुख्तियार अंसारी का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों का पैनल व वीडियोग्राफी के द्वारा हो रहा है उनके गांव में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है अब तो इंतजार है उनकी मौत का कारण क्या दिखाया जाता है।                                जय हिंद।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

मोदी जी इस बार शायद मुश्किल है। (एक रिपोर्ट)