अलीगंज खीरी | मंडी के बाहर हो रही थी धान की खरीद ,किसान नेताओं ने जताया ऐतराज़ मुकदमा रजिस्टर ||Aliganj Kheri | Paddy was being procured outside the market, farmer leaders expressed their objection to the case register ||

 लखीमपुर खीरी |

अलीगंज खीरी | मंडी के बाहर हो रही थी धान की खरीद ,किसान नेताओं ने जताया ऐतराज़ मुकदमा रजिस्टर  ||Aliganj Kheri | Paddy was being procured outside the market, farmer leaders expressed their objection to the case register ||

धान के दामों को लेकर किसान  परेशान तो  थे ही और खरीद को लेकर किसानों को पूरी जानकारी का न होना इसका लाभ उठाते थे बेईमान व्यापारी व राइस मिल के मालिक प्रति कुंटल के ऊपर 600से 700 रुपये की धांधली भ्रष्ट  व्यापारी व राइस मिल के मालिक प्रशासन की नाक के नीचे भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में खुली लूट हो रही थी |मंडी के बाहर खरीद कर के सरकार को भी चूना लगा रहे थे ये व्यापारी |

                                    
                                                  
तौल के लिए जो बाँट थे उनपर भी सम्बंधित विभाग की मोहर बाँट पर नहीं थी | कहने का अर्थ है कि हर जगह पर किसान के साथ लूट हो रही थी|  बता दें कि धान का सरकारी मूल्य 1940 रुपये हैं| मजबूर किसान पैसों के लिये ही आढ़तियो और राइस मिलों के पास अनाज कम कीमतों पर बेचता है |
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों के लक्ष्मी राइस मिल (जोकि लखीमपुर के अलीगंज में है)पहुँचते ही गैरकानूनी खरीद को लेकर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया | 
शिकायत मिलते ही मंडी सचिव प्रदीप कुमार और एसडीएम अखिलेश यादव तुरंत मौके पर अलीगंज पहुंचे |

 किसानों की 5 ट्रालियों के धान का भुगतान मूल्य 1940 रूपये प्रति कुंटल किया गया| उनकी लगभग 12 ट्रालियों को राइस मिल से गोला मंडी के धान सेंटर  भिजवाया गया | और किसानों यह भी बताया गया कि आप अपने अनाज को सीधा आढतियो व राइस मीलों  में बेचते हैं जिससे आपको उसका सही मूल्य भी नहीं मिलता और सरकार का टैक्स भी चोरी होता है |
ऐसी और भी अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट SSSNEWS.IN पर जाएं और अधिक जानकारी के लिए हमारे चैनल SSSNEWSHINDI पर विजिट करें !!

  







 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

मोदी जी इस बार शायद मुश्किल है। (एक रिपोर्ट)