कोरोना महामारी के समय सिक्खों का योगदान !!

सिक्खों द्वारा खोला गया मोहाली में कोविड-19 केयर सेंटर 

पंजाब के जाने माने शहर मोहाली में सिक्खों द्वारा फिर से एक सराहनीय  कार्य करते हुए  कोविड-19 केयर  सेंटर खोला गया है जिसमे बिना भेदभाव  के सभी प्रकार के कोरोना से पीड़ित  मरीजो का इलाज  होता है  तथा सभी को मुफ्त में आक्सीजन सिलेंडर दिए जा रहे है , तथा  सभी तरह से सबका इलाज  किया जा रहा  है|  
                                                                   

बहुत गर्व महसूस होता है जब देखने को मिलता है की आज भी दुनिया में इसानियत  जिन्दा है |  दिल्ली में चल रहा  किसान आन्दोलन में भी सिक्खों का  बहुत बड़ा योगदान रहा है  170 दिन से चल रहे इस आन्दोलन में  उसमे सम्मलित हुए लोगो के लिए खाने का इंतजाम भी  सिक्खों  द्वारा ही  किया जा रहा है |

अरब सागर से निकले एक तूफ़ान जिसे ताउते चक्रवात  कहा जा रहा है , उसका असर दिल्ली में भी नजर आ रहा है जिसकी वजह से किसान अन्दोलनकारीयो   को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा  , दिल्ली में आन्दोलनकारियो  द्वारा रहने के लिए जो  तम्बू बनाये  थे वह भी इस तूफ़ान की वजह से उखड गये  जिस से उन्हें फिर से रहने  के लिए  तम्बू बनाने पड़े|                        





 किसानो द्वारा चलाया गया यह आन्दोलन जो की सरकार द्वारा चलाए गये बिल  को वापस कराना है , हमारे देश में एक नयी मिशाल बनेगा |                                                                                                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

मोदी जी इस बार शायद मुश्किल है। (एक रिपोर्ट)